केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज हरियाणा में: 2 जगह करेंगे रैलियां...स्टार प्रचारक के तौर पर पहली रैली

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Sep, 2024 01:26 PM

union minister amit shah haryana today

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। वह 2 जगह रैली करेंगे। पहली भिवानी के लोहारू और दूसरी फरीदाबाद में करेंगे।

हरियाणा डेस्क : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। वह 2 जगह रैली करेंगे। पहली भिवानी के लोहारू और दूसरी फरीदाबाद में करेंगे। बताया जा रहा है कि सबसे पहले अमित शाह लोहारू के बहल के राजीव गांधी खेल ग्राउंड में 2 बजे आएंगे। जिसमें प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। यहां वह लोहारू से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे।इसके बाद फरीदाबाद के सेक्टर 12 में रैली करेंगे। यहां उनके पहुंचने का टाइम शाम 4 बजे है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भाजपा के उम्मीदवार मौजूद रहेंगे।

कुछ दिन पहले PM मोदी ने कुरुक्षेत्र में की थी रैली

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में 14 सितंबर को पहली रैली की थी। यहां उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का शाही (गांधी) परिवार आरक्षण को खत्म करने वाला है। मगर जब तक मोदी है, आरक्षण की रत्ती भर भी लूट नहीं होने दूंगा। पीएम ने हरियाणा के लोगों को चेताया कि अगर यहां कांग्रेस की सरकार आई तो इसकी हालत भी हिमाचल जैसी हो जाएगी। जहां सरकार के पास कर्मचारियों को सैलरी देने के पैसे नहीं हैं। यहां तक कि सीएम और मंत्रियों को अपनी सैलरी छोड़नी पड़ रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!