Jind : मालखाने में गबन के 2 पुलिसकर्मी बर्खास्त, साढ़े 9 लाख बरामद; गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Nov, 2025 01:58 PM

two policemen dismissed for embezzlement in jind storehouse

जींद जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर जींद के मालखाना में गबन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर जींद के मालखाना में गबन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गिए आरोपियों की पहचान मुख्य सिपाही जोगेन्द्र सिंह तथा मजीद के रुप में हुई है। 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जींद के आदेशानुसार उप पुलिस अधीक्षक सदींप सिंह द्वारा थाना सदर जींद के मालखाना में वर्ष 2014 से 2025 के बीच की गई। मालखाना जांच में पाया गया कि थाना में दर्ज 56 अभियोगों में जमा माल-मुकदमा में से लगभग 23 लाख रुपए की नकद धनराशि तथा दो सोने की अंगूठियां अभिलेख अनुसार मालखाना में उपलब्ध नहीं पाई गईं। जिनकी विभागीय जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त अवधि के दौरान मुख्य सिपाही जोगेन्द्र सिंह तथा मजीद भी थाना सदर जींद के मालखाना मोहर के रूप में तैनात रहे।

प्रारंभिक जांच के आधार पर यह पाया गया कि अपने कार्यकाल के दौरान दोनों आरोपी मुख्य सिपाही जोगेन्द्र सिंह तथा मजीद द्वारा मालखाने में रखी गई उपरोक्त धनराशि एवं दो सोने की अंगूठियों का गबन किया गया। जिस पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को निलम्बित कर जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर जींद में मुकदमा संख्या 330 दिनांक 19.09.2025, धारा 409, 420, 217, 220, 34 भा द स के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई। दोषी पाए जाने पर दोनों आरोपियों को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया तथा दिनांक 28.11.2025 को आरोपी मजीद वासी बिठमड़ा, जिला हिसार तथा आरोपी जोगेन्द्र सिंह वासी तालु, जिला भिवानी को मुकदमा में नियमानुसार शामिल तफ्तीश कर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी जोगेन्द्र सिंह ने गबन की गई धनराशि में से 9 लाख रुपए की नगदी पेश की तथा आरोपी मजीद ने 50 हजार रुपए पेश किए, जिन्हें नियमानुसार बतौर वजह सबूत कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ सबूत काबिले गिरफ्तारी पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय जींद के समक्ष पेश कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह आईपीएस द्वारा सार्वजनिक धन/माल-मुकदमा से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और दोषी पाए गए कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही जोगेन्द्र सिंह तथा मजीद दोनों को पुलिस विभाग से बर्खास्त किया गया है। आम जनता से भी अपील है कि वे ऐसे किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत होने पर निःसंकोच संबंधित पुलिस अधिकारी या हेल्पलाइन पर अवगत कराएं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!