स्कूल में निर्माण के दौरान 2 मजदूरों पर गिरा मिट्टी का तोंदा, मौत

Edited By Shivam, Updated: 10 Oct, 2019 02:09 PM

two laborers died due to buried in soil

भरत सिंह मैमोरियल स्पोटर््स स्कूल निडानी में बुधवार दोपहर नींव खोदते समय मिट्टी का तोंदा ऊपर गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा। प्राप्त...

जींद (ब्यूरो): भरत सिंह मैमोरियल स्पोटर््स स्कूल निडानी में बुधवार दोपहर नींव खोदते समय मिट्टी का तोंदा ऊपर गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार खेल स्कूल निडानी में निर्माण के लिए बुधवार को जे.सी.बी. की सहायता से नींव खोदी जा रही थी। 

जे.सी.बी. के नींव खोदने के बाद कई मजदूर मिट्टी को समतल करने लगे। इसी दौरान मिट्टी खिसक गई और 3 मजदूर इसके नीचे दब गए। मजदूरों को मिट्टïी से बाहर निकाल कर गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बिहार के दतिया जिला गांव कठिया मुटिया निवासी जामलाल (25) व संतोष (22) को मृत घोषित कर दिया जबकि मजदूर अशोक की हालत खतरे से बाहर बताई।

हादसे की सदर थाना पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में लगी हुई है। परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। परिजन जो भी बयान देंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!