Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Jun, 2025 07:08 PM

खेडक़ी दौला एरिया में एक महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने पर दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों और से चली लाठियों में महिला सहित छह लोग घायल हो गए।
गुडग़ांव, (ब्यूरो): खेडक़ी दौला एरिया में एक महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने पर दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों और से चली लाठियों में महिला सहित छह लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में खेडक़ीदौला थाने में तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें एक पक्ष ने पॉक्सो एक्ट के तहत एक एफआईआर और दूसरे पक्ष की ओर से मारपीट की दो एफआईआर दर्ज कराई हैं। मामले में एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार करके भोंडसी जेल में भेजा जा चुका है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
खेडक़ीदौला गांव में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। इसके बाद महिला के पति ने पड़ोसी के साथ मारपीट की तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। महिला ने पड़ोसी पर एक नाबालिग लडक़ी से छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। वहीं, दूसरे पक्ष के साथ मारपीट मामले में दो एफआईआर दर्ज कराईं हैं। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इनमें महिलाएं लाठियां बरसाती नजर आ रही हैं। झगड़े की सूचना मिलते ही खेडक़ीदौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी और स्थिति को नियंत्रित किया।
खेडक़ीदौला थाने से निरीक्षक विरेंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। मामले में एक पक्ष के दो लोग भोंडसी जेल में बंद हैं। मामले की जांच की जा रही है।