संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 2 बच्चे, पुलिस ने दिल्ली से किए बरामद(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 13 Dec, 2019 06:32 PM

आमतौर पर खाखी पर सवाल उठते हैं, लेकिन भिवानी पुलिस ने सतर्कता, सूझ-बूझ व प्रयासों से चंद घंटों में दो लापता बच्चों को ढुंढ निकाला। अपने जिगर के टुकड़ों को पाकर परिजनों व पड़ोसियों ने पुलिस

भिवानी(अशोक)- आमतौर पर खाखी पर सवाल उठते हैं, लेकिन भिवानी पुलिस ने सतर्कता, सूझ-बूझ व प्रयासों से चंद घंटों में दो लापता बच्चों को ढूंढ निकाला। अपने जिगर के टुकड़ों को पाकर परिजनों व पड़ोसियों ने पुलिस का आभार जताया है। बताया जाता है कि ये दोनों बच्चे ट्यूशन पढऩे गए थे, लेकिन जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों की चिंताए बढ़ गई थी। 

जानकारी के अनुसार न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 11-12 वर्षीय दीपक व आर्यन स्कूल से आकर हर रोज की तरह 12 दिसंबर को अपने घर से ट्यूशन के लिए निकले थे लेकिन वापिस न लौटे। परिजनों ने उन्हें ढुंढने के लाख प्रयास किया, लेकिन जब कहीं कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने साइबर सेल की मद्द से एक बच्चे के मोबाइल को ट्रैस कर उसकी लॉकेशन निकाली गई। इसके बाद ये दोनों बच्चे दिल्ली के पास मिले। पुलिस ने इन दोनों बच्चों को तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया।

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!