दो भाइयों ने एक साथ लिया था जन्म, दर्दनाक हादसे के चलते अब एक साथ छोड़ दी दुनिया

Edited By vinod kumar, Updated: 13 Oct, 2020 06:13 PM

two brothers death drown in pond in jhajjar

मां की कोख से एक साथ जन्म लेने के बाद खेल-खेल में बचपन को बिताने वाले बम्बूलिया गांव के अंश व वंश जुड़वा भाई इससे पहले की जवानी की दहलीज पर कदम रखते उससे पहले ही दोनों एक साथ दुनिया से रूख्स्त हो गए। इन जुड़वा भाइयों की मौत पर जहां मां व बाप का...

झज्जर (प्रवीण): मां की कोख से एक साथ जन्म लेने के बाद खेल-खेल में बचपन को बिताने वाले बम्बूलिया गांव के अंश व वंश जुड़वा भाई इससे पहले की जवानी की दहलीज पर कदम रखते उससे पहले ही दोनों एक साथ दुनिया से रूख्स्त हो गए। इन जुड़वा भाइयों की मौत पर जहां मां व बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण भी इस हादसे से काफी दुखी है। 

PunjabKesari, haryana

पुलिस की माने तो झज्जर के गांव बम्बूलिया के अंश व वंश दो जुड़वा भाइयों ने सात साल पहले जन्म लिया था। लेकिन मंगलवार को खेल-खेल में ही वह एक कुत्ते के बच्चे को बचाने के चक्कर में तालाब में डूब गए। दोनों के शवों को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तालाब से बाहर निकलवाया। 

PunjabKesari, haryana

मंगलवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि चेहरे से मासूम दिखने वाले अंश व वंश मंगलवार को गांव की बनी में ही एक कुत्ते के बच्चे के साथ खेल रहे थे। खेलने के दौरान ही कुत्ते का यह बच्चा बनी में ही एक तालाब के पानी में जा घुसा। उसी को बचाने के चक्कर में अंश व वंश दोनों ही तालाब में जा घुसे। लेकिन तालाब के पानी में जिस स्थान पर वह घुसे थे, वहीं पर कई फीट गहरा गड्ढा था। उसी गड्ढे में ही यह दोनों डूब गए। 

PunjabKesari, haryana

इससे पहले कि उन्हें पानी से बाहर सकुशल निकाला जाता उससे पहले ही वह दोनों डूब गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। मंगलवार को ही पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद दोनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!