गोहाना में पुलिस को चकमा देकर दो बाइक चोर फरार, दोनों को दोबारा किया गया गिरफ्तार

Edited By Saurabh Pal, Updated: 08 Aug, 2024 10:16 PM

two bike thieves escaped by dodging the police in gohana

सोनीपत जिले के गोहाना सिटी थाना पुलिस के द्वारा दो आरोपियों को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। जब जांच अधिकारी मौके पर ले जाकर जांच कर रहा था तो दोनों चोर उसे धक्के देकर...

गोहाना (सुनील जिंदल): सोनीपत जिले के गोहाना सिटी थाना पुलिस के द्वारा दो आरोपियों को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। जब जांच अधिकारी मौके पर ले जाकर जांच कर रहा था तो दोनों चोर उसे धक्के देकर फरार हो गए। घटना बुधवार की बताई जा रही है। उनके भागने के बाद पुलिस ने फिर तलाश शुरू की। दोनों को देर रात फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है।

मामले में गोहाना के एसीपी वीरेंद्र ने बताया कि गोहाना सिटी थाना पुलिस के द्वारा दो बाइक चोरी के मामले में अमित और अभिषेक को गिरफ्तार किया था। जब उनको कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया तो जांच अधिकारी को चकमा देकर दोनों फरार हो गए थे। इसके बाद दोबारा हरियाणा पुलिस ने देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गोहाना सिटी थाना में  4 अगस्त को थाने में दर्ज बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी अभिषेक और अमित गिरफ्तार कर कोर्ट से दो दिन का रिमांड पर लिया था। आरोपी अभिषेक 15 खटीक बस्ती गोहाना और अमित ईशापुर खेड़ी हाल गली नंबर 4 विष्णु नगर गोहाना का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस कस्टडी से दोनों आरोपियों के भागने के मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जिस किसी की लापरवाही सामने आएगी, उसके बाद आगे की करवाई की जाएगी।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!