सरपंच प्रत्याशी की हत्या मामले में दो आरोपी काबू, गोली मारकर उतारा था मौत के घाट

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Nov, 2022 01:07 PM

two accused arrested in the murder of sarpanch candidate

गोहाना के बरोदा थाना के अंतर्गत आने वाले गांव छिछड़ाना में सरपंच उम्मीदवार और उसके बेटे को गोली मार कर घायल करने के मामले में पुलिस दो आरोपियों ...

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के बरोदा थाना के अंतर्गत आने वाले गांव छिछड़ाना में सरपंच उम्मीदवार और उसके बेटे को गोली मार कर घायल करने के मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

दरअसल दस नवंबर को सरपंच पद उम्मीदवार दलबीर फौजी और उसके बेटे पर देर शाम को चुनाव प्रचार से लौटते समय गांव के कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। दोनों पर एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग किए। जिसमें दलबीर फौजी की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके बेटे को भी तीन चार गोलियां लगी थी। जिसका उपचार चल रहा है। 

पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे का कारण चुनावी और पुरानी रंजिश रही है। अभी इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है अन्य मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को तलाश को जा रही। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया है। आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ नरेंद्र व जितेंद्र के रुप में हुई है। मुख्य आरोपी भोला अभी फरार है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!