रुपेश हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ माह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Sep, 2024 11:57 AM

two accused arrested in rupesh murder case

सोनीपत जिले के गांव रेवली रजबहा के पास देवडू गांव के खेतों में कच्चे रास्ते पर युवक की शराब पिलाकर हत्या करने के मामले से पर्दा उठाते हुए क्राइम यूनिट सेक्टर-27 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत जिले के गांव रेवली रजबहा के पास देवडू गांव के खेतों में कच्चे रास्ते पर युवक की शराब पिलाकर हत्या करने के मामले से पर्दा उठाते हुए क्राइम यूनिट सेक्टर-27 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब डेढ़ माह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर गली नंबर-8 निवासी कोमल ने 6 सितंबर को पुलिस को बताया था उनके पति रुपेश 4 सितंबर को सुबह पांच बजे काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली थी कि रेवली रजबहा के पास देवडू के खेत में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। उसे नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर पति के शव की पहचान की थी। उसने आरोप लगाया था कि अज्ञात हमलावरों ने शराब पिलाकर उनके पति की हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

कहासुनी के चलते उतारा था मौत के घाट 

वहीं पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि सोनीपत क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विकास नगर निवासी सावन व सचिन है। सावन ने पूछताछ में बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उसकी रुपेश के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते उसे शराब पीने के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। ईंटों से हमला कर वारदात को अंजाम दिया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!