नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में दो आरोपी काबू, गांजा-स्मैक किए बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Jan, 2022 04:00 PM

two accused arrested for selling narcotics seized ganja smack

जिले में नारकोटिक्स सेल की टीम ने धारूहेड़ा में दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया ...

रेवाड़ी : जिले में नारकोटिक्स सेल की टीम ने धारूहेड़ा में दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी से 62 ग्राम गांजा व दूसरे से 1.10 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं गिरफ्तार आरोपी धारूहेड़ा के मोहल्ला खलियावास निवासी कर्ण सिंह और धारूहेड़ा निवासी मयंक है। जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स सेल की टीम गश्त पर थी और इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि धारूहेड़ा के मोहल्ला खलियावास निवासी कर्ण सिंह अवैध रूप से नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है।पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!