ट्रक का स्टेयरिंग फेल, बेकाबू होकर तीन दुकानों में घुसा

Edited By Manisha rana, Updated: 17 May, 2020 10:45 AM

truck steering failed uncontrolled and entered three shops

रतिया चुंगी इलाके में एक बेकाबू ट्रक दुकान में जा घुसा, जिसके कारण एक के बाद एक तीन दुकानों को काफी क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल...

फतेहाबाद : रतिया चुंगी इलाके में एक बेकाबू ट्रक दुकान में जा घुसा, जिसके कारण एक के बाद एक तीन दुकानों को काफी क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। ट्रक ने पहले विचार आश्रम चौक के ढ़ाचे को टक्कर मारी और उसके बाद बिजली के खंबे को तोड़ते हुए इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकान में जा घुसा।

जानकारी अनुसार घटना देर रात की बताई जा रही है। ट्रक ने इलैक्ट्रॉनिक्स, किरयाणा और चाय की दुकान को नुक्सान पहुंचाया है। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज की कार्रवाई शुरु कर दी है। ट्रक के कंडक्टर ने बताया कि ट्रक का स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ है। ट्रक में मैडिकल का सामान लेकर इंदौर से फतेहाबाद आया था। दुकान मालिक के द्वारा पुलिस से नुक्सान की भरपाई करवाने की मांग उठाई गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!