फरीदाबाद में बड़ा हादसा: जांलधर से वृंदावन जा रही मिनी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कई सवारियां घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Apr, 2025 08:59 AM

truck hit a mini bus going from jalandhar to vrindavan

हरियाणा के फरीदाबाद में केजीपी एक्सप्रेसवे पर गांव छायसा के पास पंजाब से जांलधर से मथुरा वृंदावन जा रही मिनी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : हरियाणा के फरीदाबाद में केजीपी एक्सप्रेसवे पर गांव छायसा के पास पंजाब से जांलधर से मथुरा वृंदावन जा रही मिनी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में 18 सवारी बैठी हुई थी, जिसमें से 8 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल है। सभी घायलों को छायसा थाना पुलिस ने इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 3 बजे की है। माना ऐसा भी जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण ये एक्सीडेंट हो सकता है। छायसा थाना पुलिस को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और बस के अंदर से घायलों को निकाला। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!