Tohana News: 4 दिन बाद नहर में बहे किशोर का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 20 Jul, 2025 07:53 PM

tohana teenager body found in canal after 4 days

टोहाना शहर की ईदगाह कॉलोनी से लगभग 14 वर्षीय किशोर भारत का शव भाखड़ा नहर से चार दिन बाद बरामद कर लिया गया है। उसका शव गांव कूदनी स्थित हैड के पास मिला।

टोहाना (सुशील सिंगला) : शहर की ईदगाह कॉलोनी से लगभग 14 वर्षीय किशोर भारत का शव भाखड़ा नहर से चार दिन बाद बरामद कर लिया गया है। उसका शव गांव कूदनी स्थित हैड के पास मिला। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया।

मृतक के परिजनों को शव मिलने की सूचना दे दी गई है, और पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि लगभग तीन दिन पहले किशोर भारत के नहर में बहने की सूचना मिली थी। इसके बाद से एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।

रविवार शाम करीब 5 बजे शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने पहले अज्ञात व्यक्ति पर भारत के हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंकने का आरोप लगाया था, लेकिन प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की रस्सी या बांधने के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!