'क्रिकेट सट्टेबाजों' पर पुलिस का एक्शन, पिंक स्टोन होटल में IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते 2 आरोपी काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Apr, 2026 01:59 PM

police action against cricket bookies

पुलिस द्वारा जुआरियों और सट्टेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध अनुसंधान शाखा (CIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर के एक होटल में दबिश देकर आईपीएल (IPL) मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते हुए दो युवकों को रंगे हाथों...

टोहाना (सुशील सिंगला) : पुलिस द्वारा जुआरियों और सट्टेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध अनुसंधान शाखा (CIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर के एक होटल में दबिश देकर आईपीएल (IPL) मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते हुए दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाजीगर मोहल्ला निवासी अश्वनी सैनी उर्फ रौनी व लक्कड़ मार्केट निवासी अनिल के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी उप निरिक्षक अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मिलन चौक के पास स्थित 'पिंक स्टोन होटल' में कुछ युवक क्रिकेट बुक (सट्टा) चला रहे हैं। सूचना के आधार पर नियमानुसार अनुमति लेकर होटल के कमरा नंबर 102 में छापेमारी की गई। मौके पर दो युवक लैपटॉप और मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलवाते हुए पाए गए।पुलिस ने मौके से 5 मोबाइल फोन (जिसमें आईफोन 14 प्रो और रियल मी जैसे महंगे फोन शामिल हैं), 2 रजिस्टर (जिनमें सट्टे का करोड़ों का हिसाब लिखा था), एक कैलकुलेटर और पेन बरामद किया है। आरोपी "Speedy Streaming" नामक ऐप के जरिए गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच पर लोगों को अधिक पैसा कमाने का लालच देकर सट्टा लगवा रहे थे। 

आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में The Haryana Prevention of Public Gambling Act, 2025 की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा नंबर 109/2026 दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है वा माल मुकदमा को थाना मालखाना मे जमा कराया गया। आरोपियों से पुछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, मामले की जंच जारी है। आमजन ने जिला पुलिस कप्तान निकिता खट्टर से से मांग करते हुए कहा कि जो होटल संचालक ऐसे घिनौने कार्य करने वाले लोगों को कमरा किराए पर देते हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करनी चाहिए और विशेष जांच अभियान चला कर इन पर नकेल कसना चाहिए। 

होटल संचालक सत्ता धारी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं के साथ फोटो डालकर प्रशासन पर दबाव बनाने का काम करते है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष टोहाना में क्रिकेट मैचेस के नाम पर करोड़ों रुपए का सट्टा खेला जाता है जिसमें युवा बर्बाद हो जाते हैं। इस बार पुलिस को विशेष अभियान के तहत आईपीएल मैच से पहले सभी बुकीज का सफाया करना चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!