महिला खाप पंचायत को रोकने के लिए टिकरी बॉर्डर को किया गया सील, क्रेन के जरिए रखे गए बड़ा पत्थर

Edited By Isha, Updated: 28 May, 2023 10:22 AM

tikri border sealed to stop mahila khap panchayat

खाप पंचायतों के आह्वान पर दिल्ली में होने वाली महिला खाप पंचायत के मद्देनजर देश की राजधानी दिल्ली पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी दिल्ली के बॉर्डर को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। राजधानी दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़):  खाप पंचायतों के आह्वान पर दिल्ली में होने वाली महिला खाप पंचायत के मद्देनजर देश की राजधानी दिल्ली पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी दिल्ली के बॉर्डर को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। राजधानी दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की जो तस्वीरें सामने आई है। वह चौका देने वाली है। दिल्ली पुलिस क्रेन के जरिए कंक्रीट से बने बड़े-बड़े पत्थरों को सड़क के बीचो-बीच रखती हुई नजर आ रही है। यह वही पत्थर हैं जो किसान आंदोलन के दौरान किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए टिकरी बॉर्डर पर रखे गए थे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अभी फिलहाल बड़े पत्थरों की मदद से दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे को संकरा करने का काम शुरू किया है। लेकिन हो सकता है कि सुबह तक इस रास्ते को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया जाए।

PunjabKesari

दरअसल पिछले दिनों रोहतक के महम चौबीसी के चबूतरे पर आयोजित हुई खाप महापंचायत में यह फैसला लिया गया था कि 28 मई को राजधानी दिल्ली में स्थित नई संसद के सामने महिला पंचायत आयोजित की जाएगी। इसी को लेकर प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से महिलाओं के जत्थे शाम के समय ही दिल्ली कूच करने के लिए निकलने की सूचनाएं आ रही हैं। खाप पंचायतों के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस घबराई हुई है और डरी सहमी राजधानी दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन के बाद एक बार फिर से टिकरी बॉर्डर को सील करने की कवायद शुरू कर दी है। जो बड़े-बड़े पत्थर किसान आंदोलनकारियों को राजधानी दिल्ली के अंदर घुसने से रोकने के लिए हरियाणा और दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर लगाए गए थे। उन्ही कंक्रीट के बड़े पत्थरों को लगाकर पुलिस ने इस रास्ते को संकरा कर दिया है। ताकि हर एक वाहन पर पुलिस की पैनी नजर बनी रह सके।

PunjabKesari

खाप पंचायतों के ऐलान के बाद राजधानी दिल्ली की पुलिस शाम के समय 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और सीआईएसएफ की टुकड़ी भी टिकरी बॉर्डर पर तैनात की गई है। हरियाणा पुलिस में कानून व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए मुस्तैदी से तैनात दिखाई दे रही है। झज्जर जिले के एसपी अर्पित जैन ने नेशनल हाईवे पर लगाए गए सभी नाकों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के साथ हरियाणा पुलिस कोऑर्डिनेशन कर रही है। रात के समय एक बार फिर से दिल्ली पुलिस से बात करके तय किया जाएगा कि इस रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया जाए या फिर इसे ऐसे ही रखा जाए। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को किसी भी तरह से कायम रखा जाएगा। यह बाद में तय होगा कि राजधानी दिल्ली के रास्ते को इसी तरह संकरा रहने दिया जाए या फिर से पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया जाए।

PunjabKesari
बहरहाल जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने को किसान संगठन और खाप पंचायतें अपना समर्थन दे रही हैं। देश और प्रदेश की महिला खिलाड़ियों के साथ हुए अन्याय के विरोध में आवाज उठाई जा रही है और भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि खाप पंचायतें और पुलिस आमने सामने होती है तो क्या होता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!