पूर्व विधायक के होटल सहित अन्य तीन प्रॉपर्टी सील, नहीं किया था ये जरूरी काम(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 17 Jan, 2020 11:24 PM

पूर्व विधायक के होटल सहित अन्य तीन प्रॉपर्टी सील कर दिया गया है। राई औद्योगिक एरिया स्थित अनंतराज ग्रुप का भवन  पर 14 करोड़ 41 हजार 611, सोनीपत के पूर्व विधायक का होटल दीवान पैलेस होटल  पर 54 लाख 30 हजार

सोनीपत(पवन राठी): नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने पर चार प्रॉपर्टी को किया सील गया है। सोनीपत से पूर्व विधायक देवराज दीवान के होटल सहित अन्य तीन प्रॉपर्टी सील कर दिया गया है।राई औद्योगिक एरिया स्थित अनंतराज ग्रुप का भवन पर 14 करोड़ 41 हजार 611, सोनीपत के पूर्व विधायक का होटल दीवान पैलेस होटल पर 54 लाख 30 हजार 934 रुपये, धर्मवती स्कूल जिस पर 1 करोड़ 34 लाख 10 हजार 635 रुपए और जुराशिक पार्क जिस पर 61 लाख 85 हजार 778 रुपये बकाया थे। 


नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर शंभू राठी ने कहा फिलहाल सभी को सील कर 1 सप्ताह का समय दिया गया है। अगर प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया गया तो प्रॉपर्टी को करवा कुर्क दिया जाएगा। शंभू राठी ने जानकारी दी कि सोनीपत से 1000 प्रापर्टियों की लिस्ट बनाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाना वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!