चोरों ने व्यापारी के स्कूटी से उड़ाए लाखों रुपए, 2 मिनट में ही वारदात को दिया अंजाम
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 17 Mar, 2023 09:15 PM

भिवानी के नीम चौक से एक व्यापारी की स्कूटी से चोरों ने पांच लाख रुपये उड़ा लिए। बदमाशो ने 2 मिनट में ही इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भिवानी : भिवानी के नीम चौक से एक व्यापारी की स्कूटी से चोरों ने पांच लाख रुपये उड़ा लिए। बदमाशो ने 2 मिनट में ही इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि शहर के सर्राफा व्यापारी अजीत शुक्रवार दोपहर को घंटाघर स्थित पीएनबी बैंक से पैसे लेने के लिए गया था। बैंक से 5 लाख रुपये लेकर व्यापारी नीम चौक स्थित अपने घर मे किसी कार्य के लिए अंदर गया। अजीत ने बताया कि मात्र 2 या 3 मिनट में वह घर से वापिस आ गया, जब स्कूटी देखी तो उसकी डिग्गी का लॉक टूटा हुआ था और पैसे गायब थे। उसने थाना में पहुंचकर सारी वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस कार्रवाई में जुट गई। सिटी थाना के सब इंस्पेक्टर उमेद सिंह ने व्यापारी के बयानों पर करवाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

खाकी का खौफ खत्म ! फरीदाबाद में बदमाशों ने एक ही दिन में 2 ATM से उड़ाए लाखों...सुरक्षा व्यवस्था पर...

यमुनानगर में प्लाईवुड कारोबारी की कोठी पर धावा, महिला ने चाबी से खोला गेट... गार्ड को बंधक बनाकर...

रेवाड़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार... छह वारदातों का...

रैपिडो से राइड बुक कर स्कूटी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Jind Jail में कैदी के सुसाइड का मामला: 2 DSP, 2 Doctor और 3 अन्य पर केस दर्ज, उल्टा लटकाकर पीटने का...

सावधान! कहीं किराएदार न कर ले आपके मकान पर कब्जा, खाली करने की एवज में मांगे लाखों रुपए

यमुनानगर में लूटकांड का पर्दाफाश, महिला समेत दो बेटों को किया गिरफ्तार, चौंकीदार को बंधक बनाकर लूटे...

करनाल : बीरू हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में मार गिराए 2 बदमाश

2% आबादी, 33% मेडल...खिलाड़ियों ने फिर साबित किया अपना लोहा, जानिए कैसे भारत का 'खेल पावरहाउस'...

Faridabad: ट्रक से टकराई स्कूटी, घंटों तड़पते रहे दो दोस्त; इलाज में देरी से म्यूजिक कंपोजर ने...