Haryana News: हड़ताल पर जाएंगे हरियाणा के ये कर्मचारी, पिछले 11 साल में  एक भी मांग पूरी नहीं हुई

Edited By Isha, Updated: 24 Jun, 2025 08:08 AM

these employees of haryana will go on strike

ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की बैठक यूनिट प्रधान राकेश की अध्यक्षता में नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर की गई। संचालन यूनिट

जींद: ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की बैठक यूनिट प्रधान राकेश की अध्यक्षता में नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर की गई। संचालन यूनिट सचिव संदीप गिल ने किया। मुख्य वक्ता राज्य प्रधान सुरेश राठी और राज्य उप प्रधान संजीव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले बहुत बड़े-बड़े वादे किए थे। वहीं पिछले 11 साल में एक भी मांग पूरी नहीं की है।

सभी वर्ग किसानए मजदूरए कर्मचारीए व्यापारी और छात्र आंदोलनरत हैं। सरकार सभी विभागों को बड़े पूंजीपतियों को बेचने का काम कर रही है। श्रम सुधार कानून में मजदूर विरोधी बदलाव कर रही है। जिससे शोषण बढ़ेगा। यूनियन की मुख्य मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। निजीकरण पर रोक लगाई जाए। विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती की जाए।

 उन्होंने कहा कि बिजली निगम में हजारों पद खाली हैं। कर्मचारियों को 250 से 300 किलोमीटर दूरी नौकरी करने के लिए मजबूर किया जाता है। कर्मचारियों की जिला वाइज ड्यूटी होनी चाहिए ताकि निगम का भी काम अच्छे ढंग से हो सके। राज्य में आठवें वेतन का अलग से आयोग गठित किया जाए।

जनता को अच्छी सुविधा मिले और महंगाई पर रोक लगाई जाए। इस अवसर पर सर्कल सचिव धर्मवीर, राज्य नेता अनूप, मनदीप नेहरा, बलवान, राजबीर, प्रमीत, राजेंद्र सिंह, प्रमोद, बलजीतए जयबीर, राजेश, राजकुमार, सोनू, धर्मराज, राजीव, सुखबीर और मनजीत भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!