Rain Alert : हरियाणा में ये 2 दिन गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Edited By Isha, Updated: 22 Feb, 2025 08:21 AM

there will be rain with thunder and lightning in haryana

हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अभी से ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है

हिसार: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अभी से ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है 

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 22 से लेकर 25 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। वहीं इसके बाद लगातार दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 28 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते प्रदेश में एक बार फिर ठंड देखने को मिलेगी और इसका असर मार्च के पहले हफ्ते तक रह सकता है। ऐसे में लोगों के लिए राहत की खबर है सर्दी अभी गई नहीं है।

  
आज के मौसम की बात करें तो शनिवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। हालांकि, ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। इससे मौसम में ठिठुरन बरकरार रहेगी और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!