तृणमूल कांग्रेस में कार्यकर्ता के मान-सम्मान में कमी नहीं रहेगी: तंवर

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jan, 2022 10:14 AM

there will be no lack of respect for the worker trinamool congress tanwar

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा तृणमूल कांग्रेस द्वारा रोड धर्मशाला ऑडीटोरियम में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। हरियाणा टी.एम.सी. के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा ...

कुरुक्षेत्र : स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा तृणमूल कांग्रेस द्वारा रोड धर्मशाला ऑडीटोरियम में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। हरियाणा टी.एम.सी. के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आने वाला वक्त युवाओं का है। 
युवाओं को स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।

इस मौके पर सैंकड़ों युवा डॉ. तंवर की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। टी.एम.सी. का दामन थामने वाले युवाओं को पार्टी का झंडा देकर तंवर ने कहा कि हरियाणा तृणमूल कांग्रेस में किसी भी कार्यकत्र्ता के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जल्द तृणमूल कांग्रेस 60 दिनों में 90 विधानसभा क्षेत्रों में 4000 किलोमीटर की यात्रा करने वाली है। इस यात्रा का लक्ष्य प्रदेश के 25 लाख लोगों तक पहुंचना है। यात्रा दौरान तृणमूल कांग्रेस हरियाणा में 5 लाख नए सदस्य बनाएगी। तृणमूल कांग्रेस यात्रा के समापन अवसर पर बड़ी रैली भी करेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!