Nuh में 20 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे सलाखों के पीछे...सामान बरामद

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Aug, 2026 05:51 PM

theft worth 20 lakh in nuh solved police arrested three accused and put them b

हरियाणा के नूंह शहर में गत 6 अगस्त को मकान में हुई करीब 20 लाख रुपये की चोरी

नूंह (अनिल मोहनिया) : हरियाणा के नूंह शहर में गत 6 अगस्त को एक अधिवक्ता के मकान में हुई करीब 20 लाख रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना शहर नूंह पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से लाखों रुपये की नकदी, चोरी के पैसों से बनवाई गई सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

थाना शहर नूंह प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 6 अगस्त को वार्ड नंबर-10, आर्य समाज मंदिर के पास रहने वाले अधिवक्ता पंकज गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, रात के समय अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी में रखी करीब 20 लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते और मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए।

तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने 14 अगस्त को अलवर जिले के बैरावास निवासी उमरदीन उर्फ कुक्कल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 15 अगस्त को सामोला निवासी अब्दुल्ला उर्फ अजरुद्दीन तथा 16 अगस्त को शाहपुर नंगली निवासी मुस्तकीम को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ और रिमांड के दौरान आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर बरामदगी की गई। उमरदीन के कब्जे से चोरी की रकम में से 6 लाख 30 हजार रुपये नकद बरामद हुए। वहीं अब्दुल्ला उर्फ अजरुद्दीन के घर से 4 लाख रुपये नकद और चोरी की रकम से बनवाई गई सोने की चेन बरामद की गई। तीसरे आरोपी मुस्तकीम के कब्जे से 78 हजार 500 रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और चोरी की शेष रकम व अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए चोरी की बड़ी रकम बरामद करने में सफलता हासिल की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!