Weather Alert: हरियाणा में इस दिन बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Nov, 2024 09:23 AM

the weather will change in haryana on this day

हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रात और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी और कमी आ रही है। 24 घंटे के आंकड़ों को देखें तो दिन के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री और रात के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रात और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी और कमी आ रही है। 24 घंटे के आंकड़ों को देखें तो दिन के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री और रात के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का औसत तापमान सामान्य के मुकाबले 3.9 डिग्री ज्यादा हो गया है। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में यह सबसे कम 15.5 डिग्री दर्ज किया गया।

इसलिए बदलेगा मौसम

इससे पहले एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर असर दिखाएगा। इससे कहीं-कहीं हल्की बर्फ पड़ने की संभावना बन सकती है। हरियाणा में यह पश्चिमी विक्षोभ 11-12 नवंबर को असर दिखा सकता है। इस दौरान बादल छा सकते हैं। अक्टूबर से अब तक बारिश नहीं हुई है। इसके कारण अक्टूबर में सामान्य के मुकाबले ज्यादा तापमान रहा था। नवंबर में भी ऐसी ही संभावनाएं जताई जा रही हैं।

गेहूं की बुआई का सही समय

भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह छौक्कर ने बताया कि अब मौसम गेहूं की बुआई के अनुकूल है। वैसे सूबे में गेहूं की बुआई का सही समय 25 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच होता है। 25 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच की बुआई को अगेती बुआई माना जाता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!