नहीं थम रहा सिलसिला : कुरुक्षेत्र NIT में एक और आत्महत्या, दो महीने में 5वीं घटना से प्रशासन की चिंता बढ़ी

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 May, 2026 02:19 PM

the trend continues another suicide at nit kurukshetra the fifth in two months

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में सोमवार सुबह एक और आत्महत्या का मामला

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में सोमवार सुबह एक और आत्महत्या का मामला सामने आया। हॉस्टल नंबर-4 की मेस में काम करने वाले कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान UP के हरदोई निवासी कौशल के रूप में हुई है। वह मेस में रोटी बनाने का काम करता था।

घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। कर्मचारियों और छात्रों ने मेस के पीछे बने हिस्से में उसका शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत संस्थान प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

PunjabKesari

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कौशल पिछले कुछ समय से मेस में काम कर रहा था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

दो महीने में पांचवां आत्महत्या का मामला
एनआईटी कुरुक्षेत्र में लगातार सामने आ रहे आत्महत्या के मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले बीते करीब दो महीनों के दौरान चार छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। अब मेस कर्मचारी की मौत के बाद संस्थान का माहौल फिर से गंभीर हो गया है।
छात्रों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा बनी रही। लगातार हो रही घटनाओं के कारण कैंपस में मानसिक दबाव और माहौल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि संस्थान प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। थर्ड गेट चौकी इंचार्च विनोद कुमार का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयान के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!