कुरुक्षेत्र में सो रहे परिवार पर गिरी घर की छत, मलबे में दबने से बच्ची की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Aug, 2024 02:45 PM

the roof of the house collapsed the girl died after being buried rubble

कुरुक्षेत्र जिले के दर्रा खेड़ा क्षेत्र में आज सुबह करीब चार बजे उस समय चीख पुकार मच गई जब सो रहे परिवार पर घर की छत गिर गई। मलबे में दबने से सात साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के दर्रा खेड़ा क्षेत्र में आज सुबह करीब चार बजे उस समय चीख पुकार मच गई जब सो रहे परिवार पर घर की छत गिर गई। मलबे में दबने से सात साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। इनमें माता-पिता व तीन बच्चे शामिल है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहीं बाद में मृतक बच्ची का शव मोर्चरी हाउस में ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं छत कैसे गिरी यह भी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहा पवन कुमार अपने परिवार के साथ कमरे में हर रोज की तरह शनिवार रात को भी सोया हुए थे। सुबह अचानक ही कड़ी वाली कच्ची छत गिर गई और ये सभी मलबे में दब गए। छत गिरने से धमाके जैसी आवाज हुई तो आसपास के लोग नींद से जागे और मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गए। कड़ी मशक्त कर सभी को मलबे से निकाला तो उन्हें तत्काल ही एलएनजेपी नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सात वर्षीय तनिष्का को मृत घोषित कर दिया जबकि पवन कुमार के अलावा पत्नी रानी देवी, बेटा ध्रुव, सान्या व चाहत को उपचाराधीन किया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!