जिस नेता को देश की संस्कृति का ज्ञान नहीं वह भारत जोड़ने की बात करते हैं: राजीव जैन

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 08 Jan, 2023 06:12 PM

the leader who does not know the culture

सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा।

गोहाना(सुनील): सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस नेता को देश की संस्कृति एवं संस्कारों का ज्ञान नहीं है। वह किस मुंह से भारत जोड़ने की बात करते है। देश की संस्कृति एवं संस्कार ही राष्ट्र को एक सूत्र में पिरो कर रखते हैं।

बता दें कि गोहाना के बाल भारती विद्यापीठ के प्रांगण में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में अतिथि के रूप में राजीव जैन गोहाना पहुंचे थे। इस दौरान वह बीजेपी के प्रदेश महामंत्री विधायक मोहनलाल बड़ौली ने भी भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष किया और कहा कि कुछ लोग सर्दी में भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए घूम रहे है। ऐसे लोग देश की सत्ता से बहुत दूर है और जनता उनको पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता का विश्वास देश के प्रधानमंत्री पर है। इसी के चलते जनता उनके साथ है।  

 

कांग्रेस ने ही देश को विभाजित करने का काम किया है: राजीव जैन

 

राजीव जैन कहा कि कांग्रेस ही है। जिसने देश को विभाजित करने का काम किया है। वह हमेशा से ही वोट को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यात्रा के माध्यम से सत्ता का दिवास्वप्न देख रही है। जो कभी पूरा नहीं होगा, बल्कि आज देश की जनता कांग्रेस से 60 वर्षों की सत्ता का हिसाब मांग रही है। कांग्रेस को अपने काले कारनामों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

 

भाजपा सरकार में ही केवल किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच होती है: राजीव जैन

 

खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे आरोप के बारे में भी राजीव जैन ने बताया कि यह केवल भाजपा सरकार में ही संभव है कि आरोपों की जांच निष्पक्ष ढंग से करवाई जाती है। चंडीगढ़ पुलिस एसआईटी जांच कर रही है। इसलिए जांच अधिकारियों पर किसी प्रकार के दबाव का सवाल ही नहीं पैदा होता। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए सरकार के खिलाफ ऊल जलूल बयान बाजी करके सरकार के खिलाफ वातावरण बनाना चाहते हैं।

 

2024 में फिर से बीजेपी की बनेगी सरकार: राजीव जैन

 

उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी जिस निडरता से देश को एक सूत्र में बांधने और भारत का आधिपत्य दुनिया में कायम करने और गरीब लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहे है। वह देश की आर्थिक विकास को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भी प्रयास कर रहे है। इससे साफ जाहिर होता है कि आने वाले 2024 में बीजेपी की फिर सरकार बनेगी।

  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!