Panipat: आशिकी के नशे में धुत पति ने पत्नी के साथ किया ये कांड, करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Sep, 2024 11:54 AM

the husband intoxicated by love did this to his wife

पानीपत शहर की रामपुरा कॉलोनी में पति ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी पर तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वारदात के बारे में बेटी को पता लगा, तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

पानीपत : पानीपत शहर की रामपुरा कॉलोनी में पति ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी पर तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वारदात के बारे में बेटी को पता लगा, तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रामपुरा कॉलोनी, काबड़ी रोड की रहने वाली है। वे चार भाई-बहन है। उसके पिता दीपचंद के किसी महिला के साथ अवैध संबंध है जिस कारण उसके माता-पिता में झगड़ा होता रहता है। पिता अक्सर मां को पीटता है। उसने अपनी मां को कॉल की, तो मां ने बताया कि आज फिर तेरे पापा ने पीटा है। 25 सितंबर की रात को पिता ने मां को जान से मारने की नीयत से उस पर तेल छिड़क दिया। इसके बाद आग लगा दी। पिता अपने गुनाह छिपाने के लिए मां को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले गया। जहां वह उपचाराधीन है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!