Haryana में गर्मी की आहट, अभी से सताने लगी गर्मी... इस जिले में 30 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Edited By Isha, Updated: 13 Mar, 2025 08:57 PM

the heat has started to bother haryana

हरियाणा के जींद में मार्च के महीने में ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। सुबह अचानक जींद, उचाना और जुलाना में घना कोहरा छा गया

जींद: हरियाणा के जींद में मार्च के महीने में ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। सुबह अचानक जींद, उचाना और जुलाना में घना कोहरा छा गया। दृश्यता 20 मीटर भी कम रही। करीब दो घंटे बाद कोहरा छंटा। वहीं दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च रात्रि से 15 मार्च के दौरान बादलवाई और हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है।

फिलहाल तेज हवाएं चलने और वर्षा होने से फसलों में फायदे की बजाय नुकसान की ज्यादा आशंका रहेगी। सरसों की फसल पक चुकी है और कटाई शुरू हो चुकी है। 15 मार्च से मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद भी शुरू हो रही है।
 
अगर वर्षा होती है, तो खेतों में सरसों की फसल की कटाई के साथ-साथ मंडियों में खरीद पर भी असर पड़ेगा। वहीं गेहूं की फसल में भी ज्यादातर किसान आखिरी सिंचाई कर चुके हैं। दिसंबर में बिजाई की गई पछेती गेहूं की फसल में किसान सिंचाई कर रहे हैं। वर्षा के साथ तेज हवा चलने से गेहूं की फसल गिरने का डर रहता है। फसल गिरने से उत्पादन घटने का डर रहता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!