गिरफ्तार हुआ अपराधी, इन तरीकों से देता था लूट की वारदातों को अंजाम

Edited By Shivam, Updated: 03 Aug, 2019 11:03 PM

the culprit arrested used to execute robbery cases in these ways

अगर आप सड़क किनारे हाईवे पर अपनी गाड़ी को रोकते हैं, तो जरा सावधान रहें नहीं आप स्नैचिंग व लूट की वारदात के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, पुलिस ने एक ऐसे ही अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो नेशनल हाईवे पर लूट और स्नेचिंग की वारदात को अंजाम...

करनाल(केसी आर्या): अगर आप सड़क किनारे हाईवे पर अपनी गाड़ी को रोकते हैं, तो जरा सावधान रहें नहीं आप स्नैचिंग व लूट की वारदात के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, पुलिस ने एक ऐसे ही अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो नेशनल हाईवे पर लूट और स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देता था।

पिछले लम्बे समय से यह शख्स और इसकी गैंग के सदस्य साथ में मिलकर करनाल पानीपत नेशनल हाईवे के बीच जो भी गाड़ी रुकती थी, कुछ समय के लिए उस कार सवार को बंदूक की नोक पर वारदात को अंजाम देकर यह अपराधी फरार हो जाता था।

करनाल सिटी थाना पुलिस ने आज इस शातिर अपराधी को हरियाणा यूपी बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है, जिसके बल पर यह लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। करनाल पुलिस ने की अपराधी के गैंग के चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिनसे गाड़ी समेत देसी कट्टे बरामद हुए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!