अशोका यूनिवर्सिटी से छात्रा लापता मामला गरमाया, रजिस्ट्रार की चुप्पी पर भड़कीं रेनू भाटिया, बोलीं- मुंह सिलवा लिया है क्या?

Edited By Krishan Rana, Updated: 07 Apr, 2026 01:53 PM

the case of the missing student from ashoka university heated up renu bhatia go

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने सोमवार को विभिन्न मामलों की सुनवाई के दौरान एक गंभीर मामले में

पंचकूला : हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने सोमवार को विभिन्न मामलों की सुनवाई के दौरान एक गंभीर मामले में कड़ा रुख अपनाया। सुनवाई के दौरान एक परिवार ने अपनी बेटी को गायब करने का आरोप सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सुनील शर्मा पर लगाया, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

सुनवाई के दौरान सुनील शर्मा आयोग के समक्ष उपस्थित तो हुए, लेकिन उन्होंने पूरे मामले पर चुप्पी साधे रखी। उनकी इस चुप्पी पर आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि “क्या आपने अपने मुंह को सिलाई करवा दी है, जो कुछ भी नहीं बोल रहे हैं?” हालांकि बाद में मीडिया से बातचीत में सुनील शर्मा ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी ने वर्ष 2019 में अशोका यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था, लेकिन 24 अक्टूबर 2023 को वह अचानक लापता हो गई। परिवार का दावा है कि कॉल डिटेल के आधार पर बेटी की आखिरी लोकेशन विश्वविद्यालय से जुड़ी एक महिला कर्मचारी के पास मिली थी, लेकिन इस संबंध में उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

परिवार ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि उनकी बेटी का नाम बिना उनकी जानकारी के बदलकर मुस्लिम समाज से संबंधित “सोयजा” रख दिया गया और उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी इसी नाम से तैयार किए गए। इतना ही नहीं, कोर्ट में भी उसे अलग पहचान के साथ पेश किए जाने की बात कही गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, जबकि परिवार अपनी बेटी की सकुशल वापसी की मांग कर रहा है। यह मामला अब प्रदेश में चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!