कैबिनेट मंत्री ने चौटाला परिवार पर साधा निशाना, बोले- टोर बनाने के लिए ले रहे थे खामखां सुरक्षा, किस आधार पर मांग रहे सुरक्षा

Edited By Isha, Updated: 13 Dec, 2025 01:45 PM

the cabinet minister targeted the chautala family

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने दिग्विजय चौटाला और उनके परिवार पर जोरदार निशाना साधा। बेदी ने कहा कि वे खामखां सुरक्षा लेकर गनर रखना चाहते हैं। जब उनका राजपाठ था तब तो IAS और

कुरुक्षेत्र: (रणदीप रोड़): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने दिग्विजय चौटाला और उनके परिवार पर जोरदार निशाना साधा। बेदी ने कहा कि वे खामखां सुरक्षा लेकर गनर रखना चाहते हैं। जब उनका राजपाठ था तब तो IAS और IPS को जूते मारते थे। साथ ही बेदी ने कांग्रेस को चैलेंज किया कि कांग्रेस फिर से 5 लोकसभा और 37 विधानसभा की सीट लेकर दिखाए। कांग्रेस का सौदा ही कुछ नहीं बचा।

बेदी कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनसे चौटाला परिवार की सुरक्षा हटाए जाने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि सुरक्षा देने का एक पैरामीटर्स है। विधायक, सांसद, राज्यसभा सांसद, मिनिस्टर, मुख्यमंत्री और गवर्नर को सुरक्षा देनी है।

खामखां रखने गनर
बेदी ने कहा कि दिग्विजय चौटाला और उनका परिवार खामखां गनर सिर्फ इसलिए ले रहे थे कि दुनिया में टौर  बना सके। न वो विधायक है, न वो सांसद हैं, न वो राज्यसभा सांसद हैं। अब 90 में से उनकी 82-83 जगह जमानत हो रही है। खुद उनकी पार्टी के सुप्रीम दुष्यंत चौटाला 6 हजार से भी ज्यादा वोट नहीं ले सके।

किस आधार पर मांग रहे सुरक्षा
उनके कैंडिडेट, जो चुनाव लड़े हैं क्या स्थिति उनकी। वो किस आधार पर सुरक्षा मांग रहे हैं। अगर सुरक्षा लेनी है उनको जान का खतरा है तो सरकार से अपील करें। सुरक्षा लेनी है तो गनमैन को पेमेंट दें। फिर पैरामीटर तय करेंगे कि उनको सुरक्षा की जरूरत है या नहीं है।

IAS-IPS को भी नहीं बख्शा
बेदी ने कहा कि जब इन लोगों के राज पाट थे जब इन्होंने IAS और IPS को भी नही बख्शा। थाने में गेर-गेरकर  जूते मारते थे कोई छुपी बात नहीं हैं, पूरी दुनिया जानती है। जब गरीब लोगों पर जुल्म करते थे। चरण सिंह और विनोद मडिया के साथ क्या किया। तब चौटाला की गवर्नमेंट थी। अपने विरोधी लोगों क्या दुर्गती की, वो समय तो भूल गए।  बेदी ने कहा कि ये लोग तो बोलते कि कौन होता है DGP। सरकार के कायदे कानून है। आप लोग कितनी बार सत्ता में रहे। विपक्ष के नेता रहे, जिम्मेदार बात करनी चाहिए। ये नहीं कि किसी को मुंह फाड़कर कुछ भी कहकर अपमानित कर देना है। कोई लाइसेंस थोड़े मिल गया। 

घर और बाहर दोनों जगह लड़ रहे
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आप लोग घर में लड़ रहे और बाहर भी लड़ रहे हो। यह राजनैतिक लोगों के काम नहीं है। आप के मुंह से आग ही निकलेगी, किसी के प्रति सम्मान का शब्द निकलेगा ही नहीं। अपने दादा स्व. ओमप्रकाश चौटाला तक को नहीं बख्शा। आज उनकी फोटो तक हटाने की कोशिश कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री का परिवार भजन लाल, बंसी लाल और राव इंद्रजीत का परिवार भी है। उनका परिवार किसी का अपमान नहीं करता है। किसी से राजनैतिक लड़ाई हो सकती है। दीपेंद्र हुड्डा भी हैं, वे सांसद भी है और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटा भी हैं। वे कभी किसी के साथ लूज टॉक नहीं करते। अपने से बड़ों को अंकल जी कहकर मिलते हैं। राजनीति में आगे बढ़ना है तो उनसे सीखना चाहिए।

जुलाना रैली में 3 हजार आदमी इकट्‌ठा किए
इसके बाद भी बेदी नहीं रुके और उन्होंने कहा कि जुलाना में इन्होंने ढाई-3 हजार लोग इकट्ठा किए, इतने लोग तो मुख्यमंत्री बगैर किसी कार्यक्रम के किसी रोड से निकल जाए वहां इकट्‌ठा हो जाते हैं। वैसे ही बहन-बेटी और महिलाएं नायब सैनी को आशीर्वाद देने के लिए आ जाती हैं। और ये कह रहे हैं कि हमारी रैली से बाैखला गए।

सुरक्षा का राइट नहीं
राजनैतिक आदमी को बहुत सोच-समझकर बयान देना चाहिए। मुझे नहीं लगता दिग्विजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला और उनके रिश्तेदारों को सुरक्षा का राइट है। DGP ने सोच-समझकर ही फैसला लिया होगा। इसकी समीक्षा DGP और हरियाणा पुलिस ने की है। उसको सबको को मानना होगा।

कौन-सी वोट चोरी हो गई                         
बेदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सौदा ही कुछ बचा नहीं। फिर वोट चोरी कौन-सी हो गई। किसी के पास पर्स होगा और पेन होगा, तभी तो चोरी होगा। इनसे पूछे कोई कौन से लॉकर से उनकी वोट चोरी हो गई। उन्होंने कांग्रेस को चैलेंज देते हुए कहा कि जहां भी आप लोग आ रहे हो, मार्जन मान लो, मुकाबले में आ रहे हो, तो कौन सी वोट चोरी कर ली। और यदि वोट चोरी कर ली तो मैं तो कांग्रेस को चैलेंज करता हूं। अपने हरियाणा के 5 के 5 सांसदों और 37-37 विधायकों को रिजाइन दिलाएं। 

कांग्रेस की पूरे देश में हालत खराब
पूरे देश में कांग्रेस की हालत खराब है। अपना मजाक बनवाने के लिए 14 दिसंबर को कांग्रेस रैली कर रही है। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के नाक के नीचे 3 प्लान से कांग्रेस हार रही है। यूपी, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी यही स्थिति है। बिहार में तो इनका सुपड़ा ही साफ हो गया। राहुल गांधी दोबारा बिहार नहीं गए, क्योंकि उनके अपने ही मुंह नहीं लगा रहे उनको। 

कांग्रेस में किसी का कोई सम्मान करके राजी नहीं
बेदी ने कहा कि कांग्रेस में कोई किसी का सम्मान करने को राजी नहीं है। बिना नाम लिए भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर शैलजा को अपमानित करने का आरोप लगाया। रणदीप सुरजेवाला को एक विधानसभा में फ्रीज किया। कैप्टन अजय यादव, कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी, श्रुति चौधरी और नवीन जिंदल ने पार्टी छोड़ दी। संपत सिंह ने साफ-साफ कह दिया कि एक आदमी का अंहकार था।
                                                      

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!