पेंशन लेने के लिए घर से बैंक गया था बुजुर्ग; झाड़ियां में मिला शव, एक टांग गायब

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 23 Aug, 2024 03:18 PM

the body of an elderly man was found in the bushes in fatehabad

फतेहाबाद के स्वामी नगर से 2 दिन पहले लापता हुए बुजुर्ग का व मिनी बाईपास के किनारे झाड़ियां में पड़ा मिला। शव की दोनों टांगें गायब हैं और चेहरे पर भी चोटों के निशान है। जिस पर परिजनों ने हत्या के आरोप जड़े हैं।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद के स्वामी नगर से 2 दिन पहले लापता हुए बुजुर्ग का व मिनी बाईपास के किनारे झाड़ियां में पड़ा मिला। शव की दोनों टांगें गायब हैं और चेहरे पर भी चोटों के निशान है। जिस पर परिजनों ने हत्या के आरोप जड़े हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है परिजनों ने पुलिस के खिलाफ भी रोष व्यक्त किया।

स्वामी नगर निवासी उत्सव ने बताया कि 2 दिन पहले उसके दादा रामदिता पेंशन निकलवाने के लिए बीघड़ रोड स्थित महाराष्ट्र बैंक में गए थे और पेंशन निकलवा कर वे मिनिबाइपास से होते हुए स्वामी नगर वापस लौट रहे थे। शाम तक वो घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन आसपास और रिश्तेदारी में कहीं भी उनका पता नहीं चला। जिसके बाद वो पुलिस के पास गए तो पुलिस ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा और कार्रवाई नहीं की।

परिजनों ने किया सर्च ऑपरेशनोउन्होंने बताया कि अगले दिन पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अपने स्तर पर कोई भी जांच पड़ताल शुरू नहीं की। जिसके बाद वो अपने दोस्तों और परिजनों के साथ मिलकर महाराष्ट्र बैंक से लेकर स्वामी नगर तक के सीसीटीवी कैमरे खुद जांच करने लगे। इस दौरान उन्हें गलियों में उनके दादा गुजरते हुए दिखे। उन्हें कैमरा की मदद से लोकेशन का पता करते हुए कॉलोनी के पीछे खाली जगह पर थी। जब वो झाड़ियां के पास पहुंचे तो वहां दुर्गंध महसूस हुई। जिसके बाद उन्होंने देखा तो उसके दादा का शव मौके पर पड़ा था और उनकी दोनों टांगें गायब थी। मुंह भी क्षत विक्षत हालत में था।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। उनका कहना है कि पुलिस अगर समय रहते खोजबीन करती तो उनके दादा सही हालत में मिलते। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात शख्स ने रूपों के लालच में उनके दादा की हत्या की है।घटना की जांच के लिए DSP जयपाल मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर परिजनों का विलाप और गुस्सा और ज्यादा हो गया। परिजनों ने शव लेने और अंतिम संस्कार करवाने से मना कर दिया।

पुलिस कर रही आगामी कार्रवाई

परिजनों का कहना था कि जब तक पुलिस इस मामले का पटाक्षेप नहीं करती, तब तक वे शव नहीं लेंगे। उधर डीएसपी का कहना है कि लापता होने के बाद पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कर ली थी। अब आज शव मिला है। शव क्षत विक्षत है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!