जरूरत पड़ने पर रात में कूड़ा उठाएगी एजेंसी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Jun, 2025 06:52 PM

the agency will collect garbage at night in mcm area

नगर निगम मानेसर आयुक्त आयुष सिन्हा ने सोमवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर रात में भी एजेंसी कूड़े का उठान करेगी। मार्केट एरिया में सुबह 9 बजे के बाद कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां जाए ताकि मार्केट खुलने पर वहां अच्छी तरह से सफाई हो सके।

गुड़गांव,(ब्यूरो): नगर निगम मानेसर आयुक्त आयुष सिन्हा ने सोमवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर रात में भी एजेंसी कूड़े का उठान करेगी। मार्केट एरिया में सुबह 9 बजे के बाद कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां जाए ताकि मार्केट खुलने पर वहां अच्छी तरह से सफाई हो सके।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।


आयुक्त ने सोमवार को अपने कार्यालय में निगम क्षेत्र से डोर टू डोर कूड़ा उठाने व सड़कों की सफाई का काम कर रही एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान आयुक्त ने कहा कि एजेंसी टेंडर में तय शर्तों के अनुसार काम करें, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सभी गाड़ियों में जीपीएस लगे हों और सभी का डाटा प्रतिदिन एसडब्ल्यूएम पोर्टल पर अपलोड करें। सफाई के काम में लगे सभी कर्मचारियों का डाटा जैसे आधार कार्ड, नाम आदि को भी पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें।

 

निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आयुक्त ने कहा कि पोर्टल के अलावा मौके पर जाकर भी एजेंसी के कामों की निगरानी की जानी चाहिए। एजेंसी को काम करने में यदि किसी प्रकार की परेशानी आती है तो आयुक्त कार्यालय के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं। एजेंसी के प्रतिनिधि अपनी बात को रख सकते है। निगम क्षेत्र को साफ रखना हम सभी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान अतिरिक्त निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार, उप-निगम आयुक्त विनोद नेहरा, एक्सईएन निजेश कुमार, सफाई अधिकारी एमएस सोढ़ी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!