गीता महोत्सव में श्री कृष्ण के बैकुंठ की शानदार प्रस्तुति देकर अभिनेत्री ने किया सबको मंत्रमुग्ध(Vid

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 14 Dec, 2018 06:26 PM

गंगाजल, मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस, और लगान जैसी बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शानदार प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुती के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव.....

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोर): गंगाजल, मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस, और लगान जैसी बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शानदार प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुती के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज भी हुआ। जैसे ही ग्रेसी सिंह कृष्ण लीला के बैकुंठ को लेकर मंच पर पहुंची तो तालियों की गडग़ड़ाहट से दर्शकों ने अभिनेत्री का जोरदार स्वागत किया।

PunjabKesari,  Lord Sri Krishna, Actress, Presentation

इस दौरान ग्रेसी सिंह के कृष्ण लीला बैकुंठ में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया गया। अभिनेत्री ने कहा कि वो पहली बार धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में आई है, यहां पर आकर उन्हें काफी ख़ुशी मिली है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही महाभारत पर आधारित फिल्म भी बनांने जा रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया।

PunjabKesari,  Lord Sri Krishna, Actress, Presentation    

ग्रेसी सिंह और उनके तमाम कलाकारों ने बैकुंठ के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के विभिन्न स्वरुपों की नृत्यों के माध्यम से शानदार प्रस्तुती दी। अभिनेत्री ने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने जो सन्देश दिया 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओं' आज सच में साबित हो रहा है और वो खुद एक महिला होने के नाते कई संस्था से भी जुडी हुई है। आज के युवाओं के बारे में उन्होंने कहा  कि कई युवाओं जो जल्दबाजी में अपना होश नहीं खोना चाहिए। धर्म नहरी कुरुक्षेत्र में गीता में इसका सन्देश भी मिलता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!