हरियाणा का मौसम जानलेवा...50 के करीब पहुंचा पारा, सूबे के 6 जिले सबसे गर्म... आज बारिश के आसार

Edited By Saurabh Pal, Updated: 30 May, 2024 02:31 PM

temperature reached close to 50 in haryana rain forecast

हरियाणा सहित पूरे देश इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिन का अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार है, वहीं कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री तक भी पहुंच गया। हरियाणा की बात करें तो सबसे अधिक तापमान महेंद्रगढ़ जिले का रहा...

डेस्कः हरियाणा सहित पूरे देश इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिन का अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार है, वहीं कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री तक भी पहुंच गया। हरियाणा की बात करें तो सबसे अधिक तापमान महेंद्रगढ़ जिले का रहा। प्रदेश के 10 जिले में सूरज कहर बरसा रहा है। जिसमें  महेंद्रगढ़ 49.4 डिग्री, जींद में 49.1 डिग्री, नूंह में 49 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में 0.1 डिग्री की कमी आई है, जो लगभग न के बराबर है। क्योंकि अभी भी तापमान 6 डिग्री ज्यादा है। 

PunjabKesari

हल्की बूंदाबांदी की संभावना

सूबे में इस दौरान आज और कल हल्की बूंदाबादी के आसार हैं। जिससे कुछ गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से दिन के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं मिली जानकारी के अनुसार रोहतक, कैथल सोनीपत और हिसार हल्की बारिश हुई है। इस दौरान तेज चली तेज हवा से एक टीन का सेड उड़ गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।वहीं मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में गर्मी से अभी तक 6 लोगों की जान जा चुकी है।  

रात में जमीन से निकल रही 'आग'

हरियाणा में गर्मी का कहर इस कदर है कि अब रात को भी चैन नहीं है। जमीन तप रही है। रात में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री है। जो सामान्य से 9.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार यह मई माह का रिकार्ड पारा है। इससे पहले 23 मई 2016 को हिसार में रात का पारा 32.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इसके अलावा पलवल, गुरुग्राम, रोहतक, मेवात में न्यूनतम पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है।

PunjabKesari

हरियाणा में कब आएगा मानसून?

वहीं नई दिल्ली मौसम विभाग मुख्यालय अनुसार इस बार मानसून पिछले वर्ष की तुलना में पहले आ रहा है। आमतौर पर देखा गया है कि मई के अंतिम सप्ताह से लेकर जून के पहले सप्ताह में केरल में मानसूनी हरकत होती है। इस बार 29 मई को केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। एक सप्ताह में पूर्वोत्तर में मानसून के पहुंचने की संभावना है। वहीं देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो आमतौर पर 15 जुलाई तक पूरे भारत में मानूसन पहुंच जाता है। वहीं हरियाणा और दिल्ली की बात करें तो इस बार यहां मानसून 27 से 28 जून तक पहुंचने की संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!