अशोक तंवर को सीएम मनोहर के झंडे तले लाने में तरुण भंडारी अहम योगदान

Edited By Saurabh Pal, Updated: 19 Jan, 2024 09:09 PM

tarun bhandari brought ashok tanwar to bjp

सीएम के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भण्डारी द्वारा लोकसभा चुनावों से पहले अनेको राजनैतिक दलों में तोड़ फोड़ शुरू कर दी गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को आप छुड़वाने व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के झंडे तले लाने का क्रम 12 जनवरी से शुरू हुआ

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): सीएम के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भण्डारी द्वारा लोकसभा चुनावों से पहले अनेको राजनैतिक दलों में तोड़ फोड़ शुरू कर दी गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को आप छुड़वाने व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के झंडे तले लाने का क्रम 12 जनवरी से शुरू हुआ। दिल्ली के एक बड़े होटल में तरुण भण्डारी ने सीएम से तंवर की मुलाकात करवाई। गौरतलब है कि 2014 से 2019 तक अशोक तंवर जब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष थे तब 5 साल उनकी कुर्सी सलामत रखने के लिए पूरी कमान तरुण भण्डारी ने ही संभाली थी। तरुण भण्डारी व अशोक तंवर की दोस्ती जग जाहिर है।

  चर्चा है कि हरियाणा मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी, जिन्होंने पिछले दिनों कुछ कांग्रेसियों की  दिल्ली में मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई थी | उनमें अशोक तंवर का नाम  भी शामिल  है। गौरतलब है अतीत में अशोक तंवर तथा तरुण भंडारी एक दूसरे के साथी तथा सहयोगी रह चुके हैं। यही नहीं कांग्रेस में रहते हुए तरुण भंडारी कई बार अशोक तंवर के संकट मोचक भी बन चुके हैं| अशोक तंवर जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे तब तरुण भंडारी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हुआ करते थे। तरुण भंडारी मौजूदा समय में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पूर्ण समर्पित तथा वफादार टीम का अहम हिस्सा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री जब शताब्दी ट्रेन के माध्यम से दिल्ली गए तब तरुण भंडारी में उनके साथ मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष का पद न मिलने के बाद से लगातार असंतुष्ट चल रहे थे।

सूत्रों का कहना है कि अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में रहकर संघर्ष  की राजनीति करते रहे थे। अशोक तंवर ने हरियाणा के अंदर सबसे लंबी साइकिल यात्रा करने वाले व्यक्तियों में पहला अंक प्राप्त किया हुआ है। तंवर के लिए वह साइकिल का  जुगाड़ कांग्रेस में रहते हुए तरुण भंडारी ने किया था। यहां यह भी चर्चा है कि अशोक तंवर को लाकर भाजपा आम आदमी पार्टी की पूरी तरह से हरियाणा के अंदर कमर तोड़ना चाहती है। इससे पहले निर्मल सिंह तथा उनकी बेटी चित्रा को आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली दरबार के माध्यम से ला चुके हैं| भले ही उस दरबार में प्रदेश कांग्रेस के अन्य प्रमुख चेहरे  निर्मल सिंह तथा चित्रा के कांग्रेस में शामिल होने पर नहीं था। यहां यह भी बताना जरूरी है कि अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में रहते हुए भी कभी संतुष्ट नजर नहीं आए | भले उन्हें प्रदेश स्तर पर प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया हो। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा की राजनीति में हो रहे इस फेर बदल में भाजपा का पलड़ा भारी रह सकता है। क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जहां कौटिल्य राजनीति का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं वर्तमान में मंत्री मनोहर लाल की राजनीति कोई  सानी नहीं है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!