झगड़ते हुए पहली मंजिल से गिरे दंपती, पति की मौत...इस बात को लेकर हुई थी लड़ाई

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Feb, 2025 10:46 AM

couple fell from the first floor while fighting

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-88 में बीती रात एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की पहली मंजिल से पति-पत्नी गिर गए।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-88 में बीती रात एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की पहली मंजिल से पति-पत्नी गिर गए, जिन्हें गंभीर हालत में फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां पर पहुंचने पर अस्पताल में पति ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर हालत में घायल पत्नी को फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। 

झगड़ते हुए पहली मंजिल से गिरे पति-पत्नी

मृतक की पहचान रवि उम्र 30 वर्ष मध्यप्रदेश के जिले पन्ना गांव सलईया के रहने वाले के रूप हुई है। उसकी पत्नी की पहचान भागवती उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि घटना बीती रात लगभग 10 बजे सेक्टर 88 स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की है। मृतक रवि शराब पी रहा था। इसी बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी हो गई। कहासुनी होते-होते दोनों पहली मंजिल पर चलाए गए और दोनों ग्रिल से टकरा गए। ग्रिल कच्ची थी जिसके चलते दोनों ग्रिल के साथ ही नीचे आ गिरे। 

एसएचओ इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि बीती रात उन्हें बादशाह खान सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि पति-पत्नी एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिर गए हैं, जिस हादसे में पति की मौत हो चुकी है और पत्नी घायल है। इस सूचना के बाद बादशाह खान सिविल अस्पताल से जांच अधिकारी शीशपाल ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट प्राप्त की और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। मृतक की पहचान रवि उम्र 30 वर्ष मध्यप्रदेश के जिले पन्ना गांव सलईया के रहने वाले के रूप हुई है। उसकी पत्नी की पहचान भागवती उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!