भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की फिक्सिंग चल रही है: तंवर

Edited By Shivam, Updated: 08 Nov, 2020 04:57 PM

tanwar said fixing of both bjp and congress parties is going on

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने सत्ता व विपक्ष दोनो पर ही एक साथ निशाना साधा है। तंवर ने हरियाणा भाजपा के सभी सांसदों को डम्मी बताया। तंवर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की फिक्सिंग चल रही है, यहां तक कि बरोदा उपचुनाव में...

पानीपत (सचिन): कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने सत्ता व विपक्ष दोनो पर ही एक साथ निशाना साधा है। तंवर ने हरियाणा भाजपा के सभी सांसदों को डम्मी बताया। तंवर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की फिक्सिंग चल रही है, यहां तक कि बरोदा उपचुनाव में भी फिक्सिंग चल रही है। 

तंवर ने कहा कि कहा आज बीजेपी व कांग्रेस कोई भी जनता हित में काम नहीं कर रही है। यह सब जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। तंवर ने कहा कि पहले भी कांग्रेस बीजेपी के लिए काम कर रही थी, बरोदा उपचुनाव में भी बीजेपी की जीत के लिए माध्यम बनेगी। उन्होंने ने कहा पक्ष व विपक्ष लगातार जनविरोधी फैसले ले रहे हैं, इन्हें सबक सिखाने के लिए जनता को विरोध करना पड़ेगा। तंवर ने कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस में वे कबाड़ छोड़कर बाहर आए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!