हरियाणा में फिर शुरू हुआ गर्मी का दौर, जानें कब दस्तक देगा मानसून

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Jun, 2024 08:53 AM

summer season has started again in haryana know when will monsoon arrive

हरियाणा में फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस बार पश्चिमी रेगिस्तानी गर्म हवाएं भीषण गर्मी का कारण बनने जा रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है। इसके कारण 14 जून तक प्रदेश में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस बार पश्चिमी रेगिस्तानी गर्म हवाएं भीषण गर्मी का कारण बनने जा रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है। इसके कारण 14 जून तक प्रदेश में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में हरियाणा के दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार बन रहे हैं। 4 दिन के अंधड़ और बूंदाबांदी के 24 के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में मानसून 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह में कभी भी दस्तक दे सकता है। उससे पहले प्री-मानसून की बारिश होगी। उन्होंने संभावना जताई कि 20 जून के करीब मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है। 

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक सप्ताह के बाद गर्मी से निजात मिलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्र मोहन ने बताया कि 14 जून को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 15 से 18 जून के दौरान तेज गति से हवाएं और अंधड़ की संभावना बन रही है। जिससे दोबारा से तापमान में गिरावट होने से गर्मी से निजात मिलेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!