Edited By Isha, Updated: 10 May, 2024 05:41 PM
दिल में अगर कुछ करने की चहा हो तो हो नहीं सकता कि आपकी मंजिल ना मिले। मुश्किल से मुश्किल रहा भी आसानी से पर हो सकती है। यह साबित करके दिखाया है 17 वर्षीय सुमित दहिया ने। शहर की टीडीआई के रहने वाले सुमित दहिया ने अस्ताना
पानीपतः दिल में अगर कुछ करने की चाह तो मंजिल मिल ही जाती। यह साबित करके दिखाया है 17 वर्षीय सुमित दहिया ने। सुमिल ने कजाकिस्तान में हुई एएसबीसी एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियन 2024 कांस्य पदक हासिल करके हरियाणा प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।
एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 27 अप्रैल से 7 मई तक आयोजित की गई थी इस चैंपियनशिप में कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। सुमित दहिया ने बताया कि उनका पहला मैच कोरिया के साथ हुआ था और दूसरा कजाकिस्तान के साथ हुआ। सुमित दहिया के शानदार प्रदर्शन पर परिवार और शिवाजी स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग एकेडमी में खुशी का माहौल है।
सुमित दहिया की मां रेखा देवी ने कहा कि उनके बेटे ने जो है मुकाम हासिल किया है। यह सुमित की दिन रात की गई मेहनत का परिणाम है। सुमित ने पिछले दिनों ऑल इंडिया ट्रायल में छह फाइट जीती थी। यह ट्रायल रोहतक में हुई थी। सुमित दहिया ने इसके आधार पर नेशनल कैंप में भाग लिया। उन्होंने यहां अपने खेल में तकनीकी सुधार किया।
सुमित दहिया ने बताया कि वह मुक्केबाजी में लगातार मेहनत कर रहा है। उसके खेल में सुधार आ रहा है। मुक्केवाजी में दम लगाने के साथ तकनीकी भी जानकारी ले रहे हैं। उसका सपना वर्ल्ड एथलेटिक्स और एशियाई खेलों में देश की झोली में स्वर्ण पदक लाना है। वह इसको लेकर लगातार मेहनत कर रहा है।