गन्ना पिराई का कार्य शुरू होते ही बड़ा तकनीकी फाल्ट आया सामने, नाली में जा रहा रस

Edited By Isha, Updated: 28 Nov, 2019 12:42 PM

sugarcane falling down chain juice going down drain heavy damage sugar mill

जिले के सहकारी चीनी मिल का 2019-20 का गन्ना पिराई सत्र सही दिशा में नहीं जा रहा। मिल में गन्ना पिराई का कार्य शुरू होते ही बहुत बड़ा तकनीकी फाल्ट आ गया था। फाल्ट दूर हुआ तो अब चीनी ....

जींद (जसमेर) : जिले के सहकारी चीनी मिल का 2019-20 का गन्ना पिराई सत्र सही दिशा में नहीं जा रहा। मिल में गन्ना पिराई का कार्य शुरू होते ही बहुत बड़ा तकनीकी फाल्ट आ गया था। फाल्ट दूर हुआ तो अब चीनी मिल की वह सैटिंग गड़बड़ा गई है, जिसके जरिए चेन से टुकड़ों में कटा हुआ गन्ना नीचे गिर रहा है। जिससे गन्ने का रस नालियों में व्यर्थ बह रहा है। मिल को इससे भारी नुक्सान होगा। 

21 नवम्बर से जींद सहकारी चीनी मिल में गन्ना पिराई का कार्य शुरू हुआ था। मिल गन्ने की पिराई शुरू करता, उससे पहले ही मिल में बड़ा तकनीकी फाल्ट आ गया था। इस तकनीकी फाल्ट के चलते मिल में 30 घंटे से भी ज्यादा समय तक गन्ने की पिराई का काम ठप्प रहा था। सैंकड़ों किसान गन्ने की ट्रालियों के साथ मिल परिसर में फंस गए थे।किसी तरह चीनी मिल में आया यह बड़ा तकनीकी फाल्ट दूर हुआ और चीनी मिल में गन्ने की पिराई का काम नियमित रूप से शुरू हुआ तो अब मिल की सैटिंग गड़बड़ा गई है। ट्रालियों से गन्ना मिल की चेन पर डाला जाता है।

यहीं गन्ने को कई टुकड़ों में आटोमैटिक मशीन से काटा जाता है। टुकड़ों में कटा हुआ यही गन्ना आगे मिल के उस गेट के अंदर जाता है,जहां गन्ने की पिराई के लिए बड़े कोल्हू लगे हुए हैं। मिल की चेन की सैटिंग गड़बड़ाने से काफी मात्रा में गन्ना कटे हुए टुकड़ों में चेन से नीचे गिर रहा है। गन्ने को टुकड़ों में काटते ही इससे रस निकलना शुरू हो जाता है और मिल की चेन की सैटिंग में आई गड़बड़ी के कारण टुकड़ों में कटा हुआ गन्ना जब काफी मात्रा में चेन से बाहर नीचे फर्श पर गिरता है तो इस गन्ने का सारा रस नालियों में व्यर्थ बह जाता है।

नीचे फर्श पर गिरे हुए गन्ने को दोबारा चेन पर डालने से चीनी की क्वालिटी पर असर पड़ेगा। मिल की इंजीनियरिंग विंग चेन की सैटिंग में आई इस गड़बड़ी को कई दिन बाद भी दूर नहीं कर पाई है। पिछले 4 दिनों से मिल में गन्ने का रस नालियों में व्यर्थ बह रहा है और मिल के इंजीनियर सैटिंग में आई इस गड़बड़ी को दूर नहीं कर पा रहे हैं। 

मैंटीनैंस सही तरीके से और समय पर नहीं की गई
चीनी मिल में पहले बड़ा तकनीकी फाल्ट आने और अब मिल की चेन की सैटिंग गड़बड़ाने से बहुत ज्यादा मात्रा में टुकड़ों में कटे हुए गन्ने के चेन से बाहर नीचे फर्श पर गिरने का कारण चीनी मिल को आधी-अधूरी तैयारियों के साथ शुरू करने को माना जा रहा है।

मिल जब बंद थी, तब इसकी मैंटीनैंस सही तरीके से और समय पर नहीं की गई। इसी कारण मिल में गन्ना पिराई का काम शुरू होते ही इसमें बड़ा तकनीकी फाल्ट आया जिसके कारण 30 घंटे चीनी मिल में गन्ने की पिराई का काम ठप्प रहा। अब बड़ी मात्रा में कटा हुआ गन्ना चेन से नीचे गिर रहा है, जिससे मिल को नुक्सान हो रहा है। गन्ने से जितनी रिकवरी चीनी को लेकर होनी चाहिए थी, उतनी नहीं हो पा रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!