लड़कियों के कालेज के बाहर मनचले लड़कों का जमावड़ा, पुलिस प्रशासन चुप

Edited By Isha, Updated: 22 Aug, 2019 11:28 AM

stunted boys outside the college of girls police administration silent

शहर के  छोटी लाइन पर स्थित जी.एन.जी कालेज रोड़ पर कुछ मनचले लड़के दिनभर बाइक, कारों, जिप यहां तक कि ट्रैक्टर पर सवार हो अव्यवस्थाएं फैला रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन शिकायतों के बाद भी ऐसे

यमुनानगर (नेहा): शहर के  छोटी लाइन पर स्थित जी.एन.जी कालेज रोड़ पर कुछ मनचले लड़के दिनभर बाइक, कारों, जिप यहां तक कि ट्रैक्टर पर सवार हो अव्यवस्थाएं फैला रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन शिकायतों के बाद भी ऐसे लड़कों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

बता दें कि इस मार्ग पर 2 गल्र्स कालेज पड़ते हैं, एक तो जी.एन.जी. दूसरा डी.ए.वी. गल्र्स कालेज। इस मार्ग पर दुकानें चला रहे दुकानदार अमित कुमार, अखिलेश, नीतिन ने बताया कि सुबह से ही गल्र्स कालेजों के बाहर व आसपास शरारती तत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है, जिसकी वजह से इस मार्ग पर हमेशा जाम की स्थिति रहती है। कुछ लड़के तो अपने वाहनों में तेज आवाजों में गाने चलाकर निकलते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसे वाहनों के न केवल चालान काटे बल्कि ऐसे लड़कों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। तब तक शरारती लड़कों के हौसले बुलंद रहेंगे और छात्राएं डर के साए में अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। 

पढ़ाई हो रही बाधित
कालेजों के बाहर लड़के अपने वाहनों में बिना किसी डर के तेज आवाजों में गाने चला निकलते हैं। जिस वजह से कालेज में अपनी कक्षाएं लगा रही छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। छात्राओं ने बताया कि कुछ लड़के अपने वाहनों के हॉर्न बार बार बेवजह ही बजाते हैं। छात्राओं ने बताया कि कक्षा ले रहे प्राध्यापकों को भी उन्होंने बहुत बार इस बारे में शिकायत दी है। जिसके बाद कालेज में दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में बताने के लिए महिला पुलिस भी आई थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ छात्राओं को दुर्गा ऐप की जानकारी देकर इस समस्या से नहीं निपटा जा सकता। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि कालेजों के बाहर घूम रहे आवारा लड़कों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!