फैंसी चौक पर 2 गुटों में हुए झगड़े के बाद जमकर चले पत्थर व गोलियां

Edited By Isha, Updated: 14 Aug, 2022 10:48 AM

stones and bullets fired after a fight between two groups at fancy chowk

शहर के फैंसी चौक पर शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों गुटों द्वारा हवाई फायरिंग कर दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन, शहर थाना व सी.आई.ए. पुलिस टीमों ने नाकाबंदी कर हमलावरों को पकडऩे का प्रयास किया।

भिवानी : शहर के फैंसी चौक पर शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों गुटों द्वारा हवाई फायरिंग कर दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन, शहर थाना व सी.आई.ए. पुलिस टीमों ने नाकाबंदी कर हमलावरों को पकडऩे का प्रयास किया।

फैंसी चौक के पास शुक्रवार आधी रात को युवकों के 2 गुटों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर हवाई फायर करने शुरू कर दिए। बताया जाता है कि करीब आधा घंटे तक वहां पर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। यहां तक की दोनों गुट एक दूसरे को मारने के लिए तैयार थे। आठ-दस वहां बाइकों पर सवार होकर आए। आते ही वहां पर एक गुट के लोगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी तो जवाब में दूसरे गुट के युवकों ने भी हवाई फायर शुरू कर दिए। दोनों पक्षों के युवक रोहतक गेट से हवाई फायर करते हुए फैंसी चौक की तरफ भाग आए।

फायरिंग के साथ ही दोनों पक्ष के युवकों एक दूसरे पर जमकर पत्थर भी बरसाए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी पवन कुमार, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, एसआई संजय कुमार की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे भी खंगाले। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ए.एस.आई. संजय कुमार ने बताया कि पुलिस तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को वहां से चार खोल मिले। इनमें 3 खोल 32 बोर व 1 खोल 315 बोर की है। एक खोल 32 बोर राजपूत धर्मशाला के पास गली के अंदर पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने इन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
 

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों का सुराग मिला हैं। आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। -अजीत सिंह शेखावत, एस.पी. भिवानी

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!