डॉ भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा पर पथराव, गाडिय़ों के शीशे टूटे (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 14 Apr, 2019 05:40 PM

रेवाड़ी में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभा यात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में पथराव से कई गाडिय़ों के शीशे भी टूट गए व महिलाओं सहित अन्य लोगों को चोटें आई हैं। वहीं घटना के बाद से शोभायात्रा में शामिल लोग शोभायात्रा...

रेवाड़ी(मोहिंदर भारती): रेवाड़ी जिला के बावल कस्बे में आज उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब भीमराव अंबेडकर के अनुयायी डॉ भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा निकाल रहे थे। जैसे ही यह यात्रा बावल के मोहल्ला जटवाड़ा में पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर कई लोगों के साथ मारपीट भी की गई। इन असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने महिलाओं तक को भी नहीं बख्शा तथा कई गाडिय़ों के शीशे भी तोड़ दिए। घटना के दौरान शोभा यात्रा को रोक लोगों की भारी भीड़ थाने के सामने एकत्रित हो गई।

PunjabKesari, rewari

मौके पर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा भारी पुलिस बल के साथ बावल थाना पहुंचे और उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में किया और लोगों को समझा बुझाकर वापस अंबेडकर पार्क में भेजा। शोभा यात्रा के प्रधान ने कहा कि उन्होंने एक दिन पूर्व ही बावल पुलिस को सुरक्षा के लिए आवेदन किया था, लेकिन पुलिस कुंभकरणी नींद सोती रही।

PunjabKesari, h

वहीं लोगों ने बताया कि शोभायात्रा के साथ सुरक्षा के लिए एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। घटना के बाद अंबेडकर पार्क पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साथ ही बावल थाने में बीएसएफ की एक टुकड़ी भी किसी भी अनहोनी से निबटने के लिए तैयार है। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!