घरौंडा के SSB जवान की हार्ट अटैक से मौत: पैतृक गांव बसताड़ा ​​​​​​​पहुंची पार्थिव देह; राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Aug, 2024 02:52 PM

ssb jawan of gharaunda died of heart attack

हरियाणा में करनाल जिले के SSB जवान जोगिंद्र सिंह की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। शहीद जोगिंद्र सिंह पीलीभीत में कॉन्स्टेबल ​​​​​​​के पद पर तैनात था। जो ड्राइवर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। आज जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक...

करनाल : हरियाणा में करनाल जिले के SSB जवान जोगिंद्र सिंह की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। शहीद जोगिंद्र सिंह पीलीभीत में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था। जो ड्राइवर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। आज जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक बसताड़ा गांव में पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया है।

​​​​​​​PunjabKesari


23 अगस्त की रात को आया था हार्ट अटैक

गांव के सरपंच सुरेश फौजी ने बताया कि 37 वर्षीय जोगिंद्र सिंह 23 अगस्त की रात को ड्यूटी पर था। तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उसके साथियों ने आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज शुरू हुआ, लेकिन इलाज के दौरान जोगिंद्र ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों की तरफ से जोगिंद्र सिंह को हार्ट अटैक आने की सूचना परिजनों को दे दी गई थी। जिसके बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 24 अगस्त को ही शव बसताड़ा भेजने की प्रक्रिया शुरू हाे गई थी और आज शव गांव में पहुंचा।

सुरेश फौजी ने बताया कि जोगिंद्र सिंह इकलौता पुत्र था। जिसने देश सेवा का रास्ता चुना और 28 मार्च 2008 SSB में भर्ती हो गया था। उसकी ड्यूटी 49वीं बटालियन SSB पीलीभीत में थी। वह कांस्टेबल के पद पर थे और ड्राइवर के रूप में ड्यूटी दे रहे थे। जोगिंद्र सिंह की दो बहनें है, जिनकी शादी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त उनकी एक 14 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा जिवेश भी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!