Haryana: दादरी में Firing कर फैलाई दहशत, गाली-गलौच कर पड़ोसी ने ही 3 भाईयों को दी मारने की धमकी

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jun, 2025 10:49 AM

spread terror by firing in dadri

दादरी जिले के बौंद कलां में फायरिंग कर दशहत फैलाने का मामला सामने आया है। वहीं तीन भाईयों को जान से मारने की धमकी भी दी है।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : दादरी जिले के बौंद कलां में फायरिंग कर दशहत फैलाने का मामला सामने आया है। वहीं तीन भाईयों को जान से मारने की धमकी भी दी है। व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

शनिवार 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में बौंद कलां निवासी सुधीर ने बताया कि रात के समय उनके ही गांव का ईश्वर उनके घर के बाहर आकर तेज आवाज में गाली-गलौच करने लगा। उसकी पत्नी उसे घर के अंदर ले गई। उसने अपने घर के अंदर से ही उसे व उसके भाई संजय और अशोक को जान से मारने की धमकी दी। जिसके कुछ ही देर बाद उसके घर के सामने की दिशा में दो बार गोली चलने जैसी तेज आवाज सुनाई दी, जिससे गांव में भय का माहौल है। सुधीर ने गाली-गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने और फायरिंग करने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!