Panipat में तेज रफ्तार का कहर, कैंटर की टक्कर से बाइक सवार विक्रम की मौत... मां के साथ मारपीट का भी आरोप

Edited By Isha, Updated: 29 Aug, 2026 03:41 PM

speeding takes a deadly toll in panipat biker vikram killed after collision wit

हरियाणा के पानीपत में तेज रफ्तार का भयानक कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचा

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पानीपत में तेज रफ्तार का भयानक कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास नगर निवासी विक्रम के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद मौके पर उस समय भारी हंगामा और तनाव फैल गया, जब आरोपी कैंटर चालक पर मृतक की मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगा।
 
टक्कर इतनी भीषण थी कि विक्रम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही जब मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक ने विक्रम की रोती-बिलखती मां के साथ बदसलूकी और मारपीट की। चालक की इस हरकत से वहां मौजूद भीड़ उग्र हो गई और मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

 घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।पुलिस ने मृतक विक्रम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कैंटर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!