सोनीपतः बारिश के बाद खेतों में शुरू हुई धान की बोआई

Edited By Isha, Updated: 20 Jun, 2019 03:29 PM

sonipat rice sowing started in the fields after rain

गोहाना में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद अब  गांव के किसानो में अपने खेतो में धान की बौआई का काम शुरू  कर दिया है। अधिकारियो की माने तो

सोनीपत(सुनील जिंदल): गोहाना में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद अब गांव के किसानो में अपने खेतो में धान की बोआई का काम शुरू  कर दिया है। अधिकारियो की माने तो मध्य जून से जुलाई के पहले हफ्ते तक बोआई का सब से अच्छा समय होता है। बता दें कि भारत देश में धान की खेतो बड़े पैमाने पर की जाती है। प्रदेश व देश के अलग-अलग हिस्सो में अलग अलग किसम की धान उगाई जाती है।

तापमान अधिक होने और पानी की कमी के कारण हरियाणा में धान की रोपाई देरी से शुरू हुई है वहीं पानी की किल्लत के चलते सरकार ने किसानों को 15 जून के बाद धान की बुआई करने का आह्वान किया था। गौरतलब है कि धान की खेती के लिए पानी की बहुत खपत होती है।

हरियाणा में धान की बुआई बहुत ज्यादा की जाती है लेकिन इस बार धान की खेती के लिए कहीं न कहीं देरी तो हो ही रही है, वहीं किसानों को बुआई के लिए मानसून का भी इंतज़ार करना पड़ रहा है। गोहाना के कृषि अधिकारियो राजेंद्र मेहरा ने बताया की इस समय धान की फसलों के लिए बोआई का समय अच्छा है। गोहाना की बार करे तो यहां लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की जाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!