सेहत से खिलवाड़: फैक्ट्री में बनाया जा रहा था अवैध टोमैटो सॉस, फूड सेफ्टी विभाग का छापा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 24 Dec, 2025 08:20 PM

sonipat food safety department raids illegal tomato sauce factory

सोनीपत जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और अवैध उत्पादन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। गांव निजामपुर के पास चल रही एक टोमैटो सॉस फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और अवैध उत्पादन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। गांव निजामपुर के पास चल रही एक टोमैटो सॉस फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को करीब 600 लीटर टोमैटो सॉस बरामद हुआ है। इसे बाजार में सप्लाई करने की तैयारी थी।

जांच में सामने आया कि फैक्टरी बिना किसी वैध लाइसेंस और मानकों के सॉस तैयार कर रही थी। मौके पर रखी गई सॉस की स्थिति बेहद खराब पाई गई। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में पूरी सॉस को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

PunjabKesari

फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फैक्टरी संचालक मौके से फरार हो गया है। उसकी पहचान कर ली गई है और पुलिस द्वारा उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!