पानीपत में धुंध का कहर, तीन लोगों की मौत...परिवार के इकलौते चिराग थे मृतक

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 15 Jan, 2025 06:15 PM

smog wreaks havoc in panipat three people died  chirag only one in family

पानीपत जिले में बुधवार को घने कोहरे में दो सड़क हादसे हो गए। इन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसा समालखा थाना क्षेत्र में व दूसरा हादसा सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में बुधवार को घने कोहरे में दो सड़क हादसे हो गए। इन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसा समालखा थाना क्षेत्र में व दूसरा हादसा सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। तीनों मृतकों की पहचान हो गई है।

तीनों के शवों को सिविल अस्पताल लाया गया है। जहां उनका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। संबंधित थाना पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार एक हादसा समालखा में गांव पट्टीकल्याणा में जीटी रोड़ पर एक ढाबे के बाहर हुआ है। यहां बाइक सवार दो युवकों को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मृतकों की पहचान उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर हुई है। 

दोनों थे घर के इकलौत चिराग

जिनमें दोनों की पहचान एक 20 वर्षीय मृतक क्रिश कल्याण निवासी करिहार, बिहार व दुसरा 20 वर्षीय अनुराग निवासी महेंद्रगढ़, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। दोनों दोस्त दिल्ली में एक साथ पढ़ते थे। ये दिल्ली से किराए पर बुलेट लेकर हरिद्वार जा रहे थे। जिन्हें रास्ते में कैंटर ने टक्कर मार दी। दोनों अपने घर का इकलौता चिराग थे।

सैर करने गए लोगों ने दी सूचना

वहीं दूसरा घटना गांव बबैल की है जहां बाइपास पर खेतों में एक शव पड़ा मिला। सुबह टहलने गए लोगों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जिसमें प्राथमिक जांच में सड़क हादसा के अंदेशा है। व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय सूचेत निवासी गांव बबैल के रूप में हुई है। हादसा बीती रात करीब 8 बजे हुआ है।

डयूटी खत्म कर लौट रहा था घर

बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी बाइक पर सवार होकर रिफायनरी से डयूटी खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में कोहरा ज्यादा होने की वजह उसे तूड़े से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं दिखी। जिसके चलते वह ट्रॉली में पीछे से जा टकराया। हादसे में उसकी मौत हो गई और रात भर खेतों में लावारिस पड़ा रहा। फिलहाल मृतक सुचेत के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पुलिस ने परिजनों के बयानों के।आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!