Sirsa Crime: पति को पत्नी के चरित्र पर था संदेह, गुस्से में आकर कर दिया ये कांड

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Jun, 2025 02:19 PM

sirsa crime news husband killed his wife due to suspicion on her character

सिरसा में आज सुबह मीरपुर कालोनी में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने सिर में हथोड़े से वार कर पत्नी की हत्या कर दी।

सिरसा (सतनाम सिंह) : चरित्र पर संदेह के चलते पिछले तीन दिनों में सिरसा में दूसरी हत्या की वारदात हुई है। तीन दिन पहले गांव रामपुरा ढिल्लो में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। आज सुबह मीरपुर कालोनी में भी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने सिर में हथोड़े से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के समय पति-पत्नी ही घर में मौजूद थे। दंपती के दोनों बच्चे मौसी के घर हंजीरा गए हुए थे। हत्या किए जाने की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी पति मक्खन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि मक्खन सिंह ऑटो रिपेयर का कार्य करता था।

इस मामले पर सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि आरती का विवाह मक्खन के साथ हुआ था। मक्खन को पत्नी आरती पर संदेह था कि उसके किसी युवक के साथ अवैध सम्बंध हैं। इसी के चलते दोनों के बीच रविवार रात को झगड़ा भी हुआ था। आज सुबह 5 बजे भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। तैश में आए मक्खन ने हथोड़े से पत्नी आरती के सिर पर वार कर दिया। मौके पर ही आरती की मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मक्खन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया है कि उसकी पत्नी आरती के एक युवक के साथ अवैध सम्बंध थे। इसी को लेकर अक्सर झगड़ा रहता था। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही वारदात में प्रयुक्त हथोड़ा भी बरामद कर लिया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!